उदयपुर में फर्जी जमीन मालिक बनकर बेची जमीन:डमी खातेदार महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़गांव थाना पुलिस ने की कार्रवाई

उदयपुर की बड़गांव थाना पुलिस ने फर्जी भू-स्वामी बनकर करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन का विक्रय करने के मामले में डमी खातेदार महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रार्थी बदामीबाई पत्नी मोतीलाल सुथार निवासी बेडवास ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी खातेदारी की 10 बीघा जमीन रकमपुरा बेड़वास में है जिसकी किसी महिला ने फर्जी बदामीबाई बनकर किसी अन्य को रजिस्ट्री करवा दी। मेरे स्वामित्व की 10 बीघा खातेदारी जमीन को बदामीबाई बनकर क्रेता अर्जुनसिंह पिता भोपालसिंह के पक्ष में विक्रय पत्र तैयार करवा दिया है। जिसमें गवाह के तौर पर गजेंद्र और हमेरसिंह ने हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रकार इन तीनों और अन्य ने मिलकर धोखाधड़ी पूर्वक मेरी खातेदारी जमीन का कूटरचित दस्तावेज से विक्रय पत्र सम्पादित करा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम का गठन करते हुए जांच शुरू की। जिसमें पता लगा कि मूल खातेदार बदामीबाई की जगह डमी खातेदार सूरजबाई पत्नी बगदीराम निवासी कुराबड़ थी। पुलिस ने महिला के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि डमी खातेदार सूरजबाई के अलावा आरोपी शंकरलाल पिता देवीलाल, कमलेशदास पिता मोहनदास, रमेशगिरी पिता गणेशगिरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शंकरलाल के खिलाफ पूर्व में 2 मामले और रमेशगिरी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, एनडीपीएस व नकबजनी के 5 मामले में दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *