झारखंड एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े एक और संदिग्ध को धनबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अम्मार याशर है। अम्मार भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर का रहने वाला है। उसके मोबाइल से संगठन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। अम्मार ने पुलिस को बताया कि वह पहले इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था। इस आरोप में जोधपुर पुलिस ने 2014 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह करीब 10 साल जेल में रहा। मई 2024 को जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद वह धनबाद लौट आया। यहां आयान जावेद व अन्य आरोपियों के संपर्क में आकर हिज्ब उत तहरीर से जुड़ गया। अम्मार याशर के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। इनमें जयपुर एसओजी में 2024 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। 2019 में जयपुर के लालकोठी थाने में कारा अधिनियम व 2014 में प्रतापनगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है।


