प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज मेसरा में 5 से अप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा

रांची| प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज मेसरा रांची में सत्र 2025 -2027 में 11वीं में दाखिला के लिए 5 मई से अप्लीकेशन फॉर्म दिया जाएगा। दाखिला प्रपत्र शुल्क 300 रुपए है। कॉलेज के प्रिंसिपल उमेश यादव ने बताया कि दाखिला लेने के लिए छात्र एवं छात्राएं माता-पिता के साथ आएं। अपना आधार कार्ड के अलावा प्रवेश पत्र ,अंक पत्र, एवं सीबीएसई व अन्य बोर्ड के छात्र अपने साथ माइग्रेशन प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करेंगे। आवेदन पत्र प्राप्त करने का समय 9:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *