लुधियाना| एवन साइकिल्स लिमिटेड के चेयरमैन ओंकार सिंह पाहवा को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान मिलने पर उद्योग जगत में खुशी की लहर है। देशभर के उद्योगपतियों ने इसे साइकिल उद्योग और पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। फीको प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि यह पूरे उद्योग जगत का सम्मान है। चेयरमैन केके सेठ ने पाहवा को भारतीय साइकिल उद्योग का अग्रदूत बताया। वर्ष 2013 से 2018 तक पाहवा फीको के मुख्य संरक्षक भी रहे। मनजिंदर सिंह सचदेवा, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा और सतनाम सिंह मक्कड़ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।


