भगवान जगन्नाथ का वार्षिक नौका विहार महोत्सव कल

लुधियाना| इस्कॉन लुधियाना सिविल लाइन्स में 4 मई को रोज गार्डन में भगवान जगन्नाथ का वार्षिक नौका विहार महोत्सव आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम परंपरा के अनुसार आयोजित किया जाएगा। जब भगवान को अक्षय तृतीया से शुरू होने वाले चंदन यात्रा महोत्सव के दौरान 21 दिनों के लिए नौका विहार के लिए ले जाया जाता है। कार्यक्रम शाम 5 बजे भगवान का एक खूबसूरती से सजाए गए फूल बंगले में स्वागत करने के साथ शुरू होगा। भगवान जगन्नाथ को फूलों से सजाए गए नाव में बैठाया जाएगा और वृंदावन के भक्तों द्वारा नौका विहार के दौरान हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। तालाब को विभिन्न प्रकार की फूल की पंखुडिय़ों से सजाया जाएगा। समारोह के अंत में महा आरती का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए नरोत्तम दास, अध्यक्ष इस्कॉन लुधियाना ने सूचित किया कि नौका विहार उत्सव में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *