लुधियाना। निःसंतानता एक ऐसी समस्या है जिस पर दम्पती खुली चर्चा करने में सहज महसूस नहीं करते हैं इस कारण वे उपचार योग्य स्थिति में भी संतान सुख से वंचित रह जाते हैं। इसका सरल और सफल उपचार आईवीएफ के रूप उपलब्ध है जिससे दुनियाभर में लाखों दम्पती लाभान्वित हो चुके हैं। निःसंतानता के उपचार के क्षेत्र में कार्यरत इन्दिरा आईवीएफ ग्रुप के लुधियाना सेंटर ने अपने सातवें थापना दिवस पर निःसंतानता और आईवीएफ के प्रति जनजागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले और इलाज लेकर माता-पिता बने दम्पतियों का समारोहपूर्वक सम्मान किया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा रहे। डॉ. अर्षदीप, डॉ. नेत्रा, और डॉ. साक्षी ने अतिथियों का स्वागत किया ।


