हरि बोल की गूंज से कृष्णमय हुआ सेंट्रल टाउन

भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान परशुराम जी की जयंती और अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में गीता मंदिर, सेंट्रल टाउन में बुधवार को हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। इसमें श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया गया। सुभल सखा दास, कुलदीप मेहता, दविंदर भाखरी और मनीष भारद्वाज ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना से कीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद नीरज कोहली, नरिंदर कालिया और गोविंद शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। कीर्तन के साथ ही भक्त आनंद के साथ झूमे। कुलदीप मेहता ने हरि कथा में अक्षय तृतीया तिथि का महत्व बताया। वहीं राजन शर्मा ने ‘पार करेंगे नैया रे भजो कृष्ण कन्हैया रे’, ‘गोपाला रे नंदलाला रे’ भजन गाकर संगत को झूमने पर विवश किया। सनी दुआ ने कृपामयी करुणामयी राधे, जय राधे रमनबिहारी जी भजन गाकर कीर्तन में आई संगत को आत्मविभोर कर दिया। मंदिर समिति की तरफ से श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और चुनरी के साथ सन्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता मंदिर के सदस्य मनीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, पंडित अयोध्या प्रसाद, पंडित संतोष, पंडित अमित शर्मा, जय प्रकाश, राकेश चोपड़ा, मनीष भारद्वाज, राजन शर्मा, नीरज कोहली आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *