बीबीके डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने पाया पहला स्थान

अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन अमृतसर की छात्राओं ने दिसंबर 2024 में आयोजित जीएनडीयू विश्वविद्यालय परीक्षाओं में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। एमए फाइन आर्ट्स समेस्टर-1 की छात्रा समीक्षा और जान्हवी ने 8.80 सीजीपीए प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा एमए फाइन आर्ट्स समेस्टर -III की छात्रा विधु ने भी 9.40 सीजीपीए प्राप्त करके जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिंसीपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए और शिक्षा में सफल होने के लिए उनके समर्पण और दृढ़ता की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *