नशे के विरुद्ध रैली आज, यूथ को नशा न करने की शपथ दिलाएंगे सीएम मान

जालंधर | ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत 3 मई को जालंधर के पीएपी कैंपस में जागृति समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीएम भगवंत मान गांवों से आए लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाएंगे। पीएपी कैंपस की तरफ जाने वाली 3 सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी। ये रूट लाडोवाली रोड, पीएपी चौक से शूटिंग रेंज, अमृतसर दिशा से पीएपी कैंपस की तरफ आने वाली रोड है। हाईवे चलता रहेगा और ट्रैफिक डायवर्ट नहीं होगा। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आयोजन के बाद गांवों में रैलियां होंगी। आयोजन को लेकर निगम और डीसी दफ्तर पूरा दिन तैयारियों में जुटा रहा। समारोह में आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *