जत्थेदार ने सिख जरनैल हरी सिंह नलवा पर बनने वाली फिल्म की मंजूरी की रद्द

अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार द्वारा सिख जरनैल हरी सिंह नलवा को लेकर प्रस्तावित फिल्म की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि अक्षय ने नलवा पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नलवा सिख कौम के महान जरनैल हैं, जो जमरौद की जंग में शहीद हुए थे। सिख शहीदों पर फिल्में बनाने पर पहले से पाबंदी लगी है। उन्होंने कहा कि किसी के व्यापारिक हितों की पूर्ति के लिए सिख कौम अपने नायकों और शहीदों पर फिल्में बनाए जाने की आज्ञा प्रदान नहीं कर सकती। इसे लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में जल्द कमेटी गठित करने का फैसला लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *