मौसम ने बिगाड़ा प्लान, विलेज डिफेंस कमेटियों की मीटिंग भी टली

भास्कर न्यूज | अमृतसर शुक्रवार को अमृतसर के खालसा कॉलेज में होने वाला आप का बड़ा नशा विरोधी प्रोग्राम आखिरी मौके पर रद्द करना पड़ा। बीती राज तेज बारिश और आंधी की वजह से पंडाल में पानी भर गया और मौसम लगातार बिगड़ता देख प्रशासन को पूरा इवेंट कैंसिल करना पड़ा। मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल यहां गांवों में बनी नशा विरोधी विलेज डिफेंस कमेटियों के मेंबरों से मुलाकात करने वाले थे। इसके साथ ही मशहूर सिंगर कंवर ग्रेवाल की लाइव परफॉर्मेंस भी रखी गई थी। लेकिन उससे पहले ही मौसम ने रंग बिगाड़ दिया। तेज बारिश से पंडाल की हालत खराब हो गई और आसपास के रास्तों में भी पानी भर गया। हालात देखते हुए सीधा फैसला लिया गया कि प्रोग्राम को अनिश्चित समय तक के लिए पोस्टपोन कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *