राजनांदगांव| शिवनाथ नदी में अवैध रूप से लगाए गए सिंचाई पंपों पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई। राजस्व, विद्युत और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगरगांव विकासखंड के कोटरासरार और मोखला गांव में छापा मारा। यहां भोजलाल साहू और आत्माराम साहू द्वारा नदी से अवैध रूप से पानी खींचने के लिए लगाए गए पंप जब्त किए गए।


