भास्कर न्यूज | जांजगीर वार्ड नंबर 10 में स्कूल के पीछे यादव परिवार ने श्रीमद् भागवत कथा शुरू कराई। शुक्रवार को दूसरे दिन कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचन पंडित अंशुमन शास्त्री कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए श्रद् ालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे मोहल्ले में धार्मिक माहौल बन गया।


