महासमुंद| ग्राम मरारकसही बाहरा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला का सोने के गुलबंद हार के चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रेमलाल साहू निवासी ग्राम मरारकसही बाहरा ने शिकायत में बताया कि 12 से 15 अप्रैल के बीच अपने भतीजे पुष्पेंद्र साहू का शादी कार्यक्रम था। 14 अप्रैल को उसे पता चला कि होशिका साहू जो अपने सोने का गुलबंद हार करीब 64670 रुपए को मायन नाचा के बाद निकालकर मेरे घर के आलमारी में अन्य महिलाओं के जेवरात वाले थैले में रखी थी। थैले को जब खोला गया तो उसमें अन्य जेवरात थे। उसकी भांजी का सोने का गुलबंद हार गायब था।


