राहुल गांधी के फैमिली लंच की तस्वीरें वायरल:मां सोनिया, बहन प्रियंका और भांजी के साथ छोले-भटूरे खाए, रॉबर्ड वाड्रा भी साथ थे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में परिवार संग छोला-भटूरा खाते दिखे। उनके साथ मां सोनिया, बहन प्रियंका गांधी, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजी मिराहा भी थीं। रॉबर्ट वाड्रा की मां मौरीन भी मौजूद थीं। राहुल पूरे परिवार के साथ लंच टाइम में कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां के फेमस क्वालिटी रेस्टोरेंट में सभी ने छोला-भटूरा खाया। राहुल के लंच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। राहुल के लंच की चार तस्वीरें… मई 2023 में दिल्ली में स्ट्रीट चाट खाते दिखे थे राहुल राहुल गांधी पिछले साल मई 2023 में दिल्ली में रात में स्ट्रीट फूड खाते नजर आए थे। वे बंगाली मार्केट में गोलगप्पे और पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद में नमकीन खाते हुए दिखे थे। यहां उन्होंने जामा मस्जिद का फेमस मोहब्बत-ए-शरबत पीया था। राहुल ने लालू प्रसाद यादव से मटन बनाना सीखा था, वीडियो शेयर किया 2 दिसंबर 2023 को राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे बिहार के पूर्व सीएम और RJD चीफ लालू यादव से बिहार का प्रसिद्ध चंपारण मटन बनाना सीखते नजर आए थे। राहुल ने वीडियो कैप्शन में लिखा था- लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला। राहुल ने वीडियो के साथ लिखा था- लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं। मगर उनकी छुपी हुई एक और कला है- खाना बनाना। उनके थोड़े स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने का मौका मिला तो सोचा क्यों न उनकी सीक्रेट रेसिपी भी सीख लूं। लालू के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी के स्वागत में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं थीं। राहुल ने बताया था कि लालू ने उन्हें प्यार से मटन पकाने के साथ बहुत स्वादिष्ट भोजन करवाया। पूरी खबर पढ़ें… …………………………………………….. राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने महाराष्ट्र में दलित के घर खाना बनाया: बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई; कहा- वे क्या खाते हैं, कम लोग जानते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया था। इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने बात की। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *