रांची | चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल होचर में शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रेम रावत के शांति शिक्षा मिशन को आगे बढ़ाने और आज के युवा को सही मार्गदर्शन देने के लिए उनकी टीम के सदस्यों ने बच्चों को संबोधित किया। टीम सदस्यों ने वीडियो के माध्यम से प्रेम रावत के द्वारा दिए गए संदेश को साझा कर बताया कि जीवन में शांति सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। स्कूल के उप निदेशक एसके सिन्हा ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया।


