जालंधर पहुंचे CM मान और आप संयोजक केजरीवाल:ग्राम स्तरीय रक्षा समिति के सदस्यों को करेंगे संबोधित, नशे के खिलाफ लड़ाई पर होगी चर्चा

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। वह आज यानी शनिवार को जालंधर के पीएपी मीटिंग करेंगे और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से भी मिलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की इस मीटिंग का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। पीएपी जालंधर में हो रही मीटिंग में ग्राम स्तरीय रक्षा समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया है। जिसे सीएम मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को अमृतसर में भी ऐसा ही कार्यक्रम रखा गया था। जिसे कुछ देर बाद किन्हीं कारणों से रद्द कर दिया गया था। हरियाणा के साथ पानी के मुद्दे पर शुरू हुए विवाद में भी सीएम भगवंत मान व्यस्त थे। 11 बजे उनकी तरफ से सर्वदलीय बैठक बुला ली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *