36 घंटे बाद तैरता मिला मछुआरे का शव:बालोद में आंधी-तूफान से पलटी थी नाव; तांदुला डैम में 2 किमी दूर मिला शव

बालोद जिले के तांदुला जलाशय में मछली पकड़ते समय आंधी-तूफान में लापता हुए मछुआरे का शव 36 घंटे बाद शनिवार सुबह पानी में तैरता मिला। मौके पर सर्चिंग में जुटी SDRF, पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने शव को बाहर निकाला। पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद निवासी सोमन कुमार निषाद (40) गुरुवार को तांदुला जलाशय के खल्लारी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज हवाएं चलने से जलाशय में करीब 4 फीट ऊंची लहरें उठने लगीं। लहरों में सोमन की नाव पलटी और वे डूब गए। बोरिद किनारा से 2 किमी दूर तैरता मिला शव शुक्रवार सुबह से ही स्थानीय ग्रामीणों और SDRF और पुलिस की टीम ने मिलकर सर्च अभियान शुरू किया। करीब 10 किमी क्षेत्र में तलाश की गई। लेकिन मछुआरे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय मछुआरों ने जाल की मदद से शव ढूंढने की कोशिश की, परंतु सफलता नहीं मिली। अंततः शनिवार सुबह बोरिद किनारा से लगभग 2 किमी दूर शव पानी में तैरता मिला। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जहां शव मिला, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर उसकी नाव पलटी थी। नाव और जाल बहकर आ गए थे किनारे एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि हादसे के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तांदुला जलाशय के किनारे मछली पकड़ने वाला जाल और नाव बहकर आ चुके थे। परिजनों ने इन्हें मौके पर पहचान लिया। जिसके बाद अनहोनी की आशंका और गहरा गई। लगातार सर्चिंग के बावजूद पहले दिन शव नहीं मिला। दूसरे दिन सुबह शव पानी में तैरता मिला। पोस्टमार्टम के बाद गांव में होगा अंतिम संस्कार ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक सोमन कुमार निषाद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो बेटियां और एक बेटा हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बालोद जिला अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनके गृहग्राम बोरिद (गुजरा) में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *