पलामू में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई है। रेप का आरोप पोकलेन चालक पर लगा है। रेप की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पोकलेन ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। आरोपी पोकलेन चालक बिहार के हाजीपुर के मतेया गांव का रहने वाला है। उसका नाम राहुल कुमार सिंह (40) है। कैंप से दो किमी दूर किया रेप जानकारी के मुताबिक पलामू के पांडू से नावाबाजार तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। आरोपी इसी सड़क बनाने में पोकलेन चला रहा था। शुक्रवार की रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने कैंप से दो किलोमीटर दूर नाबालिग के साथ रेप किया। पीड़िता ने दी जानकारी, नाराज लोगों ने कर दी पिटाई पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर लाठी-डंडों से पिटाई की। रात दो बजे कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर महेंद्र यादव को घटना की सूचना मिली। सुपरवाइजर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गए। वहां से उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। ————————————– इस खबर को पढ़ें… पलामू के रमकंडा-मेदिनीनगर रोड में हादसा:दो बाइक आपस में टकराए, दो लोगों की हुई मौत, एक बाइक पर थे 4 लोग गढ़वा जिले में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर धावा मुड़खुड़ गांव के पास की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान रमकंडा प्रखंड के चेटे गांव निवासी सूरज भुइयां और पलामू जिले के रामगढ़ निवासी सत्यनारायण सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में रमकंडा के चेटे गांव के बुद्धि भुइयां, बिहारी भुइयां, दिलीप भुइयां और भंडरिया के जनेवा गांव के सुशील सिंह शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…


