घूसखोर इंजीनियर के 3 लॉकर से मिले 45 लाख:4 लॉकर की तलाशी बाकी; 16 अकाउंट की डिटेल खंगाल रही ACB

कोटा में 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अजय सिंह के 3 बैंक लॉकर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 45 लाख रुपए बरामद किए हैं। जांच के दौरान एसीबी को आरोपी उसके परिजन के नाम से 7 बैंक लॉकर और 16 बैंक अकाउंट होने की जानकारी मिली थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा (ACB) की टीम ने 28 अप्रैल सोमवर को बारां में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) बारां के अधिशाषी अभियंता अजय सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था। आरोपी 7 करोड़ के बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से 20 लाख की रिश्वत मांग रहा था। उसने बारां सर्किट हाउस में बैठकर रिश्वत ली थी। अब तक के सर्च में यह मिला… एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार के मुताबिक- जानकारी के अनुसार अजय सिंह अक्टूबर महीने में रिटायर होने वाला है। एसीबी ने 28 अप्रैल को कोटा के बजरंग नगर इलाके स्थित उसके घर की तलाशी ली थी। इसमें करोड़ों की संपत्ति के कागज मिले थे। उन्हें बारां एसीबी कोर्ट में पेश किया गया था। ———————— यह खबर भी पढ़ें रिश्वतखोर AXEN के घर मिली करोड़ों की संपत्ति:12 से ज्यादा बैंक अकाउंट और प्लॉट के कागज मिले, 6 महीने बाद होना था रिटायरमेंट भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने बारां में सार्वजनिक निर्माण विभाग के AXEN को सोमवार को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। ACB टीम ने आज उनके कोटा के बजरंग नगर इलाके स्थित घर की तलाशी की गई, जिसमें करोड़ों की संपत्ति के कागज और नगद राशि मिली है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *