लुधियाना में पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला:मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मांगा दहेज, विरोध पर पीटा, पति फरार

लुधियाना जिले के दाखा थाने में एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सरबजीत कौर ने पति प्रगट सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रगट सिंह मोर करीमा का रहने वाला है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त दहेज की मांग जानकारी के अनुसार सरबजीत कौर ने बताया कि शादी के समय उसके परिवार ने दहेज की सभी मांगें पूरी की थी। इसके बाद भी पति अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। मना करने पर वह मारपीट करता था। 25 जनवरी और 20 अक्टूबर 2024 को उसने पीड़िता के साथ मारपीट की। पति मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। फरार पति की तलाश में पुलिस थाना दाखा के एएसआई आत्मा सिंह के अनुसार पीड़िता अपना घर बचाने के लिए सब कुछ सहती रही, लेकिन अब आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *