पंजाब के लुधियाना में GST विभाग ने बीती रात गुप्त सूचना पर फर्जी कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपए टेक्स चोरी करने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों को पकड़ लिया है। आरोपियों का बीती रात सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। फिलहाल अभी इस मामले में GST के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार (55, करण कुमार (32)और शोभित (27) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई। जाली कंपनियां बनाकर बिल किया चोरी सूत्रों मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है GST विभाग को जाली कंपनियों के नाम से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों को चंडीगढ की टीम ने लुधियाना से काबू किया है। पता चला है कि करोड़ों के जी एस टी घोटाले के मामले काबू लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है। GST विभाग की टीम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और बहुत बड़े खुलासे होने की संभावना है। काबू किए गए तीनों आरोपियों के बैंक खाते टीम खंगाल रही है। पिछले 2 साल की रिकार्ड भी टीम ने कब्जे में लिया है। आरोपियों के पास कितने कर्मचारी काम करते है उनकी डिटेल भी इकट्ठी की जा रही है। मोबाइल डिटेल आदि खंगाल कर मामले की गहनता से टीम जांच कर रही है।


