ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:सक्ती में ग्रामीणों ने किया 8 घंटे तक चक्काजाम; 2 लाख का मुआवजा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के किरारी अटल चौक पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान विवेक मालाकार के रूप में हुई है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद 2 लाख मुआवजा देने में सहमति बनी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति दी। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *