शिमला में स्कूल से छात्रा हुई लापता:क्लास में टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं, वापस नहीं लौटी नाबालिग, FIR दर्ज

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा स्कूल परिसर से लापता हो गई है। स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्कूल व आसपास रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को एक छात्रा सुबह स्कूल आईं। क्लास के दौरान वह टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं। टीचर ने काफी देर तक उसका इंतजार किया। मगर वह क्लास में नहीं लौटीं। प्रिंसिपल ने छात्रा की मां व पुलिस को दी सूचना इसके बाद क्लास टीचर ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। प्रशासन को जैसे ही पता चला कि छात्रा बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं तो प्रिंसिपल ने उसी वक्त इसकी सूचना छात्रा की मां और पुलिस को दी। यह घटना शिमला के उप नगर संजौली के एक प्राइवेट स्कूल की है। स्कूल से लापता छात्रा 17 साल की बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है । पुलिस ने टीम गठित कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। तलाश अभी तक जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *