बातल गांव की मुख्य सड़क जर्जर, हो रहे हादसे:सैकड़ों वाहनों की है आवाजाही; बारिश में हो जाता है जलभराव

अर्की उपमंडल के बातल गांव में सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। सड़क का खस्ताहाल होने के कारण यहां गिरकर लोग आए दिन चोटिल हो रहे है। करीब 3 हजार की आबादी वाले इस गांव की यह मुख्य सड़क है जिसपर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों काे काफी परेशानी हो रही है। बातलघाटी से बातल तक की इस सड़क पर रोजाना एक दर्जन से अधिक सरकारी और निजी स्कूल बसें चलती हैं। इसके अलावा गांव के लोगों के पास दर्जनों निजी वाहन भी हैं। सड़क की खराब स्थिति से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी भारतभूषण, निर्मला, बिमला, नरेंद्र शर्मा व विकास शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियां बंद हैं। इस कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई बार लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि बातल गांव की सड़क की मरम्मत जल्द की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *