अबोहर में आग में झुलसने से व्यक्ति की मौत:नशे में खाना बनाते समय हादसा, परिवार शादी में गया था; दो दिन तक चला इलाज

फाजिल्का जिले में अबोहर में घर में आग लगने से दो दिन के इलाज के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के समय परिवार शादी में गया था। घर में अकेला व्यक्ति शराब के नशे में खाना बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना के समय 50 वर्षीय मृतक अंग्रेज सिंह का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। थाना सदर के एएसआई हरमंदर सिंह के अनुसार, अंग्रेज शराब का आदी था। घटना वाले दिन वह दोपहर में खेत से लौटा और आरओ पर भी गया। फरीदकोट में इलाज के बाद मौत शाम को नशे की हालत में खाना बना रहा था, तभी आग की चपेट में आ गया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। परिजन उसे तुरंत अबोहर के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने देखा कि वह 75 प्रतिशत तक झुलस चुका था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। दो दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस कर रही जांच फरीदकोट में इलाज के दौरान मृतक के बयान दर्ज किए गए थे। उसने किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *