श्रामनेर संघ धम्म रथ से बोधगयाके लिए रवाना

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को बल देने भिक्खु धम्मतप मुख्य संयोजक छत्तीसगढ़ भिक्खु संघ श्रामनेर शिविर लगाकर श्रामनेरों को धम्मरथ से बोधगया ले जा रहे हैं। भिक्खु धम्मतप व श्रामनेर, उपासक आंदोलन में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की ओर से अपनी भागीदारी निभाएंगे। शिवनाथ तट किनारे बेंदरकट्टा के बौद्ध विहार में जिले से पहुंचे बौद्ध उपासकों को श्रामनेर दीक्षा भिक्खु धम्मपाल एवं भिक्खु धम्मतप ने दी। कार्यक्रम में उपासिका संघमित्रा उके, होमलता भावे, निरंजना सोनटेके, कुमारी ऊके, अनुसुईया सोनटेके, आनंदा, निर्मला नेहा रिंकु रंगारी, अंजली बोरकर, छाया बोरकर सहित अन्य लोगों की की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *