जमशेदपुर में MGM अस्पताल के लावारिस वार्ड का छज्जा गिरा:चार मरीज मलबे में दबे, दो की हालत गंभीर; हॉस्पिटल में मची अफरातफरी

जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। यहां लावारिस वार्ड की छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। इस घटना में मलबे के नीचे चार मरीज फंस गए। मरीजों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में अफरातफरी मच गई। छज्जा गिरते ही पूरे परिसर में मची भगदड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वार्ड पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था, लेकिन इसमें मरीजों को रखा जा रहा था। छज्जा गिरते ही पूरे परिसर में भगदड़ मच गई और मरीज जान बचाने के लिए वार्ड से बाहर निकलकर अस्पताल परिसर के मैदान में आकर बैठ गए। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मरीजों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मरीजों के मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई बार भवन की मरम्मत की मांग हो चुकी है एमजीएम अस्पताल का पुराना भवन काफी जर्जर है। नया भवन बन रहा है, लेकिन अभी भी सैकड़ों मरीजों को पुराने भवन में रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार भवन की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *