दुर्ग में घासीदास जयंती समारोह आज

दुर्ग | सतनामी आश्रम कल्याण समिति दुर्ग के तत्वावधान में सतनाम आश्रम सिविल लाइन कसारीडीह में गुरु घासीदास जयंती पर्व समारोह का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया है। इस अवसर पर सामुदायिक भवन के नवनिर्मित प्रथम तल का लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। अध्यक्षता विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक ललित चंद्राकर विधायक, गजेंद्र यादव, मेयर धीरज बाकलीवाल होंगे। इस अवसर पर शोभायात्रा सतनामी आश्रम दुर्ग से राजेंद्र पार्क चौक, ग्रीन चौक, पटेल चौक होते हुए वापस आश्रम आएगी। इसके बाद आरती बारले सुर झंकार पार्टी की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। यह जानकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *