अमृतसर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर 12 अप्रैल की रात को हुई एक युवक की हत्या का मामला अब तूल पकड़ रहा है। मृतक लवप्रीत सिंह उर्फ लव के परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। लवप्रीत एक सैलून में काम करता था। रात को काम से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उस पर गोलियां चला दी। पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। परिवार ने पुलिस को संदिग्ध लोगों के नाम बताए हैं, लेकिन एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हत्यारे खुलेआम घूम रहे मृतक के पिता ने बताया कि वे स्माईल एवेन्यू के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लवप्रीत के पिता हैप्पी ने बताया कि उन्होंने 6 से सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोपियों की दिखाई थी हथियारों के साथ फोटो हर आरोपी का एड्रेस बताया था और उनकी हथियारों के साथ फोटोज, उनकी आईडी भी दिखाई थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। हमेशा वो ही पुलिस से जानकारी के लिए फोन करते हैं, पुलिस की तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं दिया न रहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से मांग की ओर चेतावनी दी है कि अगर 4 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। परिवार की मांग है कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।


