जोधपुर में इन दिनों गुंडागर्दी आम हो चुकी है। इसका नजारा रातानाडा क्षेत्र में पब के बाहर देखने को मिला। जहां आज शाम को युवकों का एक गुट सड़क पर ही एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों का आपस में विवाद हो गया। उसके बाद एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके से निकल रहे वाहन चालक भी सहम गए। वहीं बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


