छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई है। बुढ़ादेव कॉलोनी में शाम 6:30 बजे तेज हवा और हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई। शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली के खंभे से लगातार धमाके की आवाजें आती रहीं। ये धमाके पटाखों की आवाज जैसे थे। खंभे के नीचे जमीन पर भी आग लग गई। धमाके करीब आधे घंटे तक होते रहे। घंटेभर बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिजली विभाग की शिकायत हेल्पलाइन पर सूचना दी। विभाग ने बुढ़ादेव कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। हालांकि, सूचना के एक घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के समय आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति जारी थी। बाद में बिजली आपूर्ति बंद की गई। कुछ समय पश्चात बिजली आपूर्ति फिर शुरू हुई, लेकिन बिजली की आपूर्ति अभी भी अनियमित बनी हुई है।


