धमतरी में युवक-युवती की लाश की पहचान:युवक काम पर जाने निकला था, युवती शादी समारोह से हुई थी गायब, सुसाइड की आशंका

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 1 मई को जंगल में मिले प्रेमी जोड़े की लाश की पहचान दो दिन बाद हो गई है। जंगल में एक ही पेड़ की डाल पर दोनों की लाश मिली थी। लाश की हालत काफी खराब थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वहीं युवती एक शादी समारोह में गई थी, जहां से वह गायब हो गई थी। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम टांगा पानी के जंगल की है, जहां 1 मई को एक पेड़ की डाल पर युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले थे। शव बुरी तरह सड़ चुके थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के गांवों के सरपंचों से संपर्क किया और जिले के अन्य थानों में भी जानकारी भेजी गई। दो दिन की खोजबीन के बाद आखिरकार दोनों की शिनाख्त हो गई। मृतक युवक की पहचान परमेश्वर नेताम (29 वर्ष), निवासी ग्राम रावण सेमरा, थाना सिहावा के रूप में हुई है। वहीं युवती का नाम राजेश्वरी ओटी (22 वर्ष) है, जो लिलांज गांव, थाना मेचका की रहने वाली थी। युवक काम पर निकला था, युवती शादी समारोह में गई थी पूछताछ में पता चला कि परमेश्वर नेताम 14 अप्रैल को कांकेर में मजदूरी करने निकला था और तभी से लापता था। दूसरी ओर, राजेश्वरी धमतरी में अपनी बुआ के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी, जहां से वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती के गांव में युवक आना जाना था बताया जा रहा है कि लिलांज गांव मृतक युवक परमेश्वर का मामा गांव है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता था। पुलिस को आशंका है कि वहीं दोनों के बीच अफेयर हुआ होगा। हालांकि, इस संबंध में सिहावा और मेचका थानों में किसी प्रकार की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। सिहावा थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *