जयपुर में अगले 17 जनवरी से 21 जनवरी तक होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए टोंक की फिल्म भी नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड है। इसके निर्देशक टोंक के शादाब खान हैं जिन्हें लोग शहंशाह सूरी खान के नाम से जानते हैं। सूरी खान ही इस फिल्म के डायरेक्टर, लेखक, एडिटर और प्रोड्यूसर और लीड हीरो हैं। इन्होंने गत साल भी दो इंटरनेशनल अवार्ड जीतकर हमारे टोंक शहर का नाम ऊंचा किया था। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स भाग लेंगे। बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर कबीर खान, रॉकस्टार के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली समेत कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स इस बार फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं। इस बार इस फेस्टिवल में 6 देशों की 2408 फिल्में सबमिट हुई हैं। इनमें टोंक शहर की फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड भी शामिल है। इस फेस्टिवल में 18 जनवरी 2025 को इस फिल्म को गति इनॉक्स में 9 से 12 वाले शो में दिखाया जाएगा। इसमें हमारे टोंक शहर के कई कलाकारों ने भी भाग लिया है। इस फिल्म में सह कलाकार सोहेल खान सूरी, नायाब पठान सूरी,शादाब खान, ट्यूबा खान सूरी, नाजिश खान, सलमान राशिद खान, जितेंद्र वर्मा, हस्सान खान, रियल मास,विनीत राजा, अदनान खान, हैदर खान, सलमान , मुकेश चावला, और बाल कलाकार अर्श खान ने काम किया है। डिप्रेशन और एंजायटी से स्टूडेंट्स के आत्महत्या करने पर फिल्म शहंशाह सूरी खान का इस फिल्म को लेकर कहना है कि नॉमिनेट हुई फिल्म में दर्शाया गया कि आज के बढ़ते डिप्रेशन और एंजायटी से कई स्टूडेंट्स प्रेशर में आकर आत्महत्या कर लेते हैं। इन्हीं वजह से सुसाइड के केस बढ़ते जा रहे हैं। आज का युवा ड्रग्स और अन्य नशे का शिकार क्यों हो रहा है। सुसाइड और ड्रग्स से कैसे बचा जाए, जब बच्चा छोटा होता है तो वह प्रेशर में आकर पढ़ाई नहीं कर पाता है, क्योंकि उसकी इच्छा अन्य गतिविधियों में होती है,लेकिन परिजनों के दबाव में आकर साइंस में या फिर यूपीएससी जैसे काफी कड़ी मेहनत वाले एग्जाम्स नहीं दे पाता है। फिर वह प्रेशर में आकर अपना ड्रग्स के नशे में डूब जाता है और आत्महत्या तक कर लेता है। इनपुट: एम असलम


