अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद के नेतृत्व में रविवार को 3100 प्रशिक्षुओं लोगों को त्रिशूल दीक्षा दी गई। इससे पहले राम झरोखा मैदान से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस राम झरोखा मैदान पहुंची। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलकर हिन्दू बहनों, गोरक्षा, मठ मंदिर, साधु संतों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। बजरंग दल के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री इंद्रजीत सिंह राजगुरु ने कहा कि त्रिशूल हर युवा बहन व परिवार की सुरक्षा व रक्षा के लिए दीक्षा दिलवाई गई, जिसमें आत्म सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल का त्रिशूल रक्षा करेगा। राष्ट्रीय बजरंग दल की तरफ से काफी संख्या में बहनों को हिन्दू धर्म में लाने का कार्य किया, राष्ट्रहित व भारत की रक्षा के लिए जब भी भारत सरकार का आह्वान होगा। यही राष्ट्रीय बजरंग दल कंधे से कंधे मिलाकर राष्ट्र हित में आहुति देने को हर समय लाखों कार्यकर्ता तैयार मिलेंगे। राष्ट्रीय बजरंग दल जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरु ने कहा कि हम घटेंगे तो मिटेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर आने वाली चुनातियों से भारत में राष्ट्रीय बजरंग दल हिन्दुओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। एक बार भारत ने पाकिस्तान को आंख दिखाई तो उसके दो हिस्से हो गए, अब लगता है कि बांग्लादेश के चार टुकड़े करने का समय आया गया, जिसे अब भारत सहन नहीं करेगा। समाज को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल हर हिन्दुओं के खिलाफ आवाज उठेगी, उनकी खिलाफत करेगा। हजारो युवाओं व बहनों को त्रिशूल दीक्षा देकर सिरोही जिले में 1 लाख हिन्दुओं के घर त्रिशूल पहुचाने का कार्य राष्ट्रीय बजरंग दल करेगा। इस कार्यक्रम में करीब 3100 प्रशिक्षुओं को त्रिशूल दीक्षा देने के साथ ही उन्हें त्रिशूल दिया गया। तत्पश्चात संगठनों की तरफ से शहर के मुख्य मार्ग से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए वापस राम झरोखा मैदान पहुंची। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, विजय कांत चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, प्रांत मंत्री पीरा राम चौहान, महेश विश्नोई, प्रकाश माली, मनोहर सिंह, जितेंद्र गोयल, मनिश वाल्मीकि, मनोज सिंघल, विमल सुथार, कैलाश टेलर, जितुराज गर्ग सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


