गहने चुराकर उठाया गोल्ड लोन, चुकाया खुद का कर्ज:ड़ेढ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, जोधपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

सूने मकान में ताला तोड़कर सोने- चांदी के जेवर चुराए और फिर उन्हें गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया। इस रकम से अपने कर्जें चुकाए। दरअसल, यह खुलासा हुआ है जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी देवीसिंह से पूछताछ में। आरोपी ने आरोपी ने करीब 3.75 लाख रुपए का लोन और वारदात के वक्त चुराए 50 हजार से करीब 4.25 लाख का कर्जा उतार दिया। एसपी (जोधपुर ग्रामीण) राममूर्ति जोशी ने बताया- भोपालगढ़ के कुड़ी निवासी ओमप्रकाश डूडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 7 नवंबर की रात किसी ने उसके पिता के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। इस वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी (मुख्यालय) भोपालसिंह लखावत व उप अधीक्षक भूराराम खिलेरी के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इसमें भोपालगढ़ थाना प्रभारी हराराम के साथ कॉन्स्टेबल सुरेंद्र गोदारा को शामिल किया गया। कई दिनों की मशक्कत के बाद कॉन्स्टेबल सुरेंद्र को अहम सुराग मिला, तो उसी आधार पर टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया गया। कुछ संदिग्धों को पकड़ पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस टीम ने पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र के भूंडाणा निवासी देवीसिंह पुत्र सवाईसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विशेष टीम में शामिल कॉन्स्टेबल सुरेंद्र के साथ दिलीप, कमलेश, पुखराज और साइबर एक्सपर्ट सुरेश डूडी को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। 18-20 लाख का कर्जा, वारदात कर कुछ चुकाया
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देवीसिंह पर तकरीबन 18-20 लाख रुपए का कर्जा हो रखा है। उस पर कर्जा चुकाने का दबाव था। इसी बीच 7 नवंबर को दिन में उसे कुड़ी गांव में मुख्य मार्ग से गुजरते हुए सूना मकान दिख गया। तब उसने रात को उस मकान को निशाना बना नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब माल व नकदी बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *