रायपुर में अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार:ढाबे से पकड़ी गई मध्यप्रदेश की शराब, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

रायपुर जिले के छछानपैरी इलाके में एक ढाबा संचालक को मध्यप्रदेश की शराब के अवैध भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ढाबा संचालक के पास से देशी मदिरा मसाला के साथ गोवा व्हिस्की विदेशी शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मुजगहन थाना के छछानपैरी वार्ड क्रमांक 6 का है। यहां आबकारी विभाग को सूचना मिली है कि इस वार्ड में ढाबा संचालक रोशन बघेल के पास अवैध शराब है। ढाबे की तलाशी में मिली शराब इस सूचना पर 2 मई 2025 को आरके ढाबा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ढाबा संचालक रोशन बघेल के पास से 56 नग देशी मदिरा मसाला और 104 नग गोवा व्हिस्की विदेशी शराब जब्त की गई। बताया गया कि यह शराब राज्य में बिक्री के लिए बनाई गई थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 28.80 बल्क लीटर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने बताया है कि रायपुर जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *