भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नागौर आए:बोले- खींवसर उपचुनाव जीत कार्यकर्त्ताओं का पार्टी को गिफ्ट, देश में जमजागरण करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ निजी दौरे पर नागौर आए। यहां भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचते ही प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद राठौड़ ने भाजपा शहर मंडल समेत अन्य कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया व सभापति नीतू बोथरा के नेतृत्व में नागौर भाजपा जिला कार्यकारिणी और नागौर शहर मंडल के पदाधिकारियों ने माला, साफा, गुलदस्ते व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नागौर की खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत यहां के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को गिफ्ट के रूप में दी है। वर्तमान में देश के अंदर जो कुछ चल रहा है उसके बारे में सभी को जानने की जरूरत है, साथ ही समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है। कुछ बाहरी शक्तियां वर्तमान माहौल में देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं और केंद्र सरकार को भी हिलाने की कोशिश कर रही है। इस षड्यंत्र में कुछ राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आम जनता के साथ और आम जनता के लिए है, इसलिए देश विरोधी ताकतों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, भाजपा जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, पुष्पा बागड़िया, खींवसर सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिड़ियासर, मूंडवा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष घनश्याम सदावत, पदम सारस्वत, नंदकिशोर जांगिड़, नवरत्न बोथरा, पार्षद मीकू राव समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *