पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश

भास्कर न्यूज | जामताड़ा बारिश और मेघ गर्जन से शनिवार को जिलेभर में मौसम काफी सुहाना कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और बारिश अगले चार मई तक जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने चार मई तक गर्जन व आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 5 और 6 मई को भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और गर्मी का असर भी कम रहेगा। मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। शनिवार शाम जिले में 7 एमएम बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियल, वहीं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सोमवार 5 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और बुधवार 7 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 50-60 किमी प्रति घंटे से आंधी चलने की आशंका मौसम विभाग के अनुसार जिले के अलग-अलग हिस्से में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक मधुकर कुमार ने कहा कि आंशिक बादल 9 मई तक छाए रहने का अनुमान है। तेज हवा और वज्रपात की का है। इस दौरान लोग घर से बाहर न निकलें और अपने पशुओं को भी आशंका है। इसे चरने के लिए बाहर न ले जाएं। इधर, बादल छाने और बीच-बीच में हो रही बारिश से पिछले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 8-10 डिग्री नीचे चला गया है। 25-26 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *