शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा दंपती सड़क हादसे में हुआ घायल

भास्कर न्यूज | दुमका जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर मुख्य मार्ग पर मांछीटांड़ गांव के पास शनिवार को बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय त्रिभूवन मुर्मू और उनकी पत्नी अंजलि मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जामा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले हैं। वे जरमुंडी प्रखंड के बिशनपुर गांव में रिश्तेदार को शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को दुमका रेफर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *