सुरभि, सिमरनदीप मिस व मिस्टर फेयरवेल बने

लुधियाना| पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर, लुधियाना के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में फेयरवेल पार्टी का आयोजन संस्थान के डायरेक्टर प्रो. अमन अमृत चीमा के मार्गदर्शन में हुआ। जूनियर छात्रों ने रैंप वॉक, नृत्य और उपहारों के जरिए सीनियर्स को भावुक विदाई दी। रैंप वॉक में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने वाले बीए एलएलबी पांचवें वर्ष की छात्रा सुरभि को मिस फेयरवेल और सिमरनदीप सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। सीनियर्स ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और यूनिवर्सिटी में बिताए पलों को याद किया। आयोजन की संचालन टीम में डॉ. वैशाली ठाकुर, डॉ. मीरा नागपाल और डॉ. पूजा सिक्का शामिल रहीं। छात्र संयोजकों जीसस गोयल, मानव बराड़, हर्ष कुमार और दिव्यांश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीनियर छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *