आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा प्रथम वाहिनी तथा 15वीं बटालियन विशेष सशस्त्र पुलिस बल द्वारा प्रथम विश्व ध्यान दिवस पर 138 जवानों तथा कमांडेंट द्वारा ध्यान किया गया। सत्र का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक मनीष सोनी एवं प्रीति सोनी द्वारा ध्यान कराया गया। उन्होंने बताया कि 20 मिनट का गहन ध्यान पूर्ण विश्राम देता है और तनावमुक्त रहने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।


