कंवलदीप डंग| लुधियाना| साउथ सिटी रोड पर गांव इसोवाल में बनी लेक को चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर डेवलप किया जा चुका है। हालांकि, अभी यहां लोगों का आना-जाना बहुत कम है। यहां सिक्योरिटी टीम भी लगाई गई है। सिक्योरिटी रजिस्टर के अनुसार, अभी यहां रोज करीब 400 लोग आने लगे हैं। पिछले साल ये आंकड़ा 100 से भी कम था। लेक में पानी गंदा न हो, इसके लिए फिल्टर लगाए गए हैं। लेक में कई तरह की मछलियां और बतखें हैं। यह लेक 8 एकड़ में बनी हुई है।


