अमृतसर| नैय्यर अस्पताल में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मुफ्त कैंसर ओपीडी लगाई जा रही है। यह ओपीडी राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से हो रही है। मरीजों की जांच और सलाह के लिए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जसकरण सिंह सेठी, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल और डॉ. विश्वक चंथर मौजूद रहेंगे। इस ओपीडी में छाती, कोलोन, फेफड़े, गुर्दे, मुंह, लिंफोमा, ल्यूकेमिया और खून के कैंसर से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों को मुफ्त सलाह और आगे के इलाज की जानकारी दी जाएगी। यह कैंप हर महीने के पहले रविवार को आयोजित किया जाएगा। इससे मरीजों को समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नैय्यर अस्पताल, लॉरेंस रोड एक्सटेंशन अमृतसर में संपर्क किया जा सकता है।


