डॉ. रणजीत की जीरो एरर तकनीक ने महिला को चलने के काबिल बनाया

अमृतसर| डॉ. रंजीत सिंह जोकि जीरो एरर तकनीक से सफलता पूर्वक हजारों सर्जरियां कर चुके हैं। हाल ही में 110 किलो वजनी महिला अमृतसर निवासी कुलवीर कौर की जीरो एरर तकनीक से सफलतापूर्वक सर्जरी कर उसे चलने फिरने के काबिल बना दिया। डा. सिंह ने बताया कि अमृतसर में 65 वर्षीय महिला कुलवीर कौर के घुटनों की समस्या इस कद्र बढ़ चुकी थी कि वह चलने फिरने तक में असमर्थ थीं। ऐसे में जब उन्होंने डा. सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने अमृतसर में लिवासा अस्पताल में केवल 20 मिनट की सर्जरी के दो घंटे बाद ही उन्हें चलना फिरना शुरू करवा दिया और लगभग एक महीने बाद कुलवीर कौर न केवल चलने फिरने में समर्थ है बल्कि चौकड़ी मारने एवं सीढ़ीयां चढ़ने में भी पूरी तरह से समर्थ हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *