केजरीवाल, सीएम का दौरा दूसरी बार रद्द, आज रैली होगी

अमृतसर | युद्ध नशा के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल-सीएम भगवंत सिंह मान का दौरा गुरुनगरी में होगा या नहीं इस पर शनिवार को पूरे दिन कंफ्यूजन की स्थिति बनी रही। खालसा कॉलेज में बीते 2 मई को पहुंचना था लेकिन बारिश में खलल डाल दिया। जिस कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वहीं रात 8:41 बजे प्रशासन की तरफ से आने का मैसेज भेजा गया कि कैबिनेट मंत्री आ रहे हैं। लेकिन कौन से मंत्री आ रहे इसकी जानकारी नहीं दी गई। बता दें कि स्वागत को लेकर सीनियर लीडरों के पोस्टरों से सड़कें भरी पड़ी हैं। उधर प्रशासन दिन-रात जुटकर तैयारियों में लगा हुआ है। लेकिन दो बार सीनियर लीडरों के आने का प्लान कैंसिल कर दिया गया। हालांकि कई जिलों के कैबिनेट मंत्री पहुंच रहे हैं। पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री धालीवाल, हरभजन सिंह पहुंचेंगे। नशा मुक्ति रैली में पार्टी के स्वयंसेवक, पदाधिकारी, ग्राम सुरक्षा समितियां, सरपंच, पंच, नंबरदार, नशा विरोधी समाज सेवी संगठन से काफिलों के रूप में पहुंचना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *