भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने मलेशिया से आए यात्री से 7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई गई है। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि यात्री मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान से कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंचा था। उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। बैगेज स्कैनिंग के दौरान अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद सामान की गहन जांच की गई। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी भी ली गई तो जांच में 7 किलो गांजा मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।


