हरियाणा में करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आज (4 मई) श्रद्धांजलि सभा होगी। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में इसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसमें CM नायब सैनी भी आ सकते हैं। वहीं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के अलावा करनाल जिले के MLA भी यहां पहुंचेंगे। यहां आने वालों के लिए करनाल क्लब, मीनार रोड और बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग बनाई गई है। CM सैनी ने कुछ दिन पहले परिवार को 50 लाख की मदद और एक मेंबर को नौकरी की घोषणा की थी। उसे भी इस सभा में पूरा किया जा सकता है। बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने लेफ्टिनेंट नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थी। वे पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने गए थे। शादी के 7वें दिन हत्या, लेफ्टिनेंट नरवाल की कहानी लेफ्टिनेंट विनय की हत्या कैसे हुई, पत्नी हिमांशी ने बताया.. हमले के बदले पर हिमांशी ने क्या कहा… भाई की हत्या पर इकलौती बहन सृष्टि ने क्या कहा.. *************** ये खबर भी पढ़ें.. पहले नेवी चीफ की बेटी की हिमांशी को चिट्ठी:बोलीं- आप फौजी की सच्ची पत्नी; पहलगाम हमले में मारे गए थे हरियाणा के लेफ्टिनेंट पहलगाम हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के लिए देश के पहले भारतीय मूल के नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास कटारी की बेटी ललिता ने भावुक पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर


