बलरामपुर में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हुई:ठंड बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ी, फसलों को हो सकता है नुकसान

बलरामपुर जिले में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कोहरे और बादलों के चलते ठंड और अधिक बढ़ गई है। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। राहगीरों को रास्ता तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे और ठंड का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। आलू, सरसों और गेहूं की फसलों पर पाला पड़ने की संभावना है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। ठंड और मौसम की इस मार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *