भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ स्थित शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। विवेकानंद महाविद्यालय में नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा एवं नपा मनेंद्रगढ़ में वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को कन्या महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे कन्या महाविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं में हर्ष का माहौल है।स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल और जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। इस निर्णय के लिए नीलू जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले एवं सभी मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। कन्या महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेशानुसार कन्या महाविद्यालय की समिति में कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। नवगठित समिति में अध्यक्ष नीलू जायसवाल व सदस्य के रूप में प्रतिमा पटवा, आलोक जायसवाल, प्रवीन सिंह, नीतू मनहरे, शीला उरांव, सुधा सोनी, गोविंद वर्मा, दृष्टि अग्रवाल आदि शामिल किए गए हैं।


